गीतांजली हॉस्पिटल द्वारा दो दिवसीय निःशुल्क हृदय रोग जांच शिविर
विश्व स्वास्थ्य दिवस पर गीतांजली मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल द्वारा दो दिवसीय निःशुल्क हृदय रोग जांच शिविर आयोजित हुआ। शिविर में उदयपुर संभाग, पाली, नीमच व मंदसौर जिलों से आए लगभग 258 रोगी लाभान्वित हुए।

हॉस्पिटल के इंटरवेंषनल कार्डियोलोजिस्ट डॉ. सी.पी. पुरोहित व कन्सलटेन्ट कार्डियोलोजिस्ट डॉ. हरीष सनाढ्य ने रोगियों को निःषुल्क परामर्ष दिया। इसके अतिरिक्त इस वर्श विश्व स्वास्थ्य दिवस का उद्देश्य अचानक होने वाले हृदयाघात के मामलों में कमी लाना है जिसको देखते हुए हॉस्पिटल में रोगियों की ईसीजी, सीबीसी, एस. क्रिएटिनीन, संपूर्ण यूरिन, ब्लड यूरिया, आरबीएस, सीरम कैल्शियम, सीरम पोटेशियम की जांचे निःशुल्क की गई।
साथ ही चिकित्सकों ने जानकारी देते हुए बताया कि शिविर में आए लगभग 30 प्रतिशत लोगों को जांचों के बाद पता चला कि उन्हें हृदय सम्बन्धित रोग है। इसके अतिरिक्त शिविर में आठ रोगी ऐसे थे जिन्हें हृदयाघात का खतरा होने से तुरन्त प्रभाव से एंजियोप्लास्टि एवं एंजियोगा्रफी करने की आवश्यकता पड़ी।