दो दिवसीय निःशुल्क पौध वितरण 13 से

रोटरी क्लब उदयपुर वन्य जीव प्रभाग उदयपुर के सहयोग से शहर में विभिन्न स्थानों पर सघन वृक्षारोपण हेतु दो दिवसीय निःशुल्क पौध वितरण कार्यक्रम 13 व 14 को आयोजित किया जाएगा।

 | 
दो दिवसीय निःशुल्क पौध वितरण 13 से

रोटरी क्लब उदयपुर वन्य जीव प्रभाग उदयपुर के सहयोग से शहर में विभिन्न स्थानों पर सघन वृक्षारोपण हेतु दो दिवसीय निःशुल्क पौध वितरण कार्यक्रम 13 व 14 को आयोजित किया जाएगा।

क्लब अध्यक्ष डॉ. एन.के.धींग ने बताया कि प्रतिवर्ष क्लब द्वारा शहर में सघन वृक्षारोपण हेतु आयोजित किये जाने वाले निःशुल्क पौध वितरण कार्यक्रम के तहत एक पौध एक परिवार कार्यक्रम की श्रंखला में 13 अगस्त रविवार को प्रथम दिन प्रातः 10 से 11 बजे तक सुखाडि़या समाधि दुर्गा नर्सरी, 11:15 से 12 बजे तक सुन्दरवास मेन रोड़, 12:15 बजे से 1 बजे तक जड़ाव नर्सरी हिरणमगरी सेक्टर 6, तथा सवा एक बजे से डेढ़ बजे तक सवीना कृषि सब्जी मण्डी में पौधे वितरीत किये जाऐंगे।

उन्होंने बताया कि ठीक इसी तरह दूसरे दिन 14 अगस्त सोमवार को प्रातः 9 से पौने दस बजे तक गुलाबबाग, दस से 11 बजे तक फतहपुरा चौराहा, सवा ग्यारह बजे से 12 बजे तक मोहता पार्क चेतक सर्किल तथ सवा बारह बजे से 1 बजे तक अम्बामाता महाकाल तिराहा पर पौधे वितरीत किये जाऐंगे।

क्लब सचिव दिनेश चन्द्र अग्रवाल ने बताया कि क्लब द्वारा आगामी 15 अगस्त को रोटरी बजाज भवन में प्रातः सवा ग्यारह बजे झण्डारोहण कार्यक्रम के पश्चात जन्माष्टमी के अवसर पर इनरव्हील क्लब के साथ रंगारंग जन्माष्टमी पर्व मनाया जाएगा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News