दो कारों की भिड़ंत में दो मरे आठ घायल

उदयपुर शहर से तकरीबन 20 किमी दूर गोगुंदा थाना इलाके के ईसवाल क्षेत्र में कल दो कारों की आमने सामने की भिड़ंत हो गई। इस भीषण हादसे में दोनों ही कार में सवार दो लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि आठ लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर भारी तादाद में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंची गोगुंदा थाना पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए उदयपुर के एमबी अस्पताल पहुँचाया गया।

 | 

बताया जाता है की पिंडवाड़ा से उदयपुर की तरफ आ रही कार का टायर फटने की वजह से यह हादसा हुआ। ईसवाल के समीप जब यह कार तेज गति से आ रही थी तभी इसका टायर फट गया और यह कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर को पार करते हुए सड़क की दूसरी तरफ जा पहुंची। इसी दौरान उदयपुर से माउंट आबू की ओर जा रही कार से इसकी भीषण टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि इसमें मौजूद दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur

इन दोनों कारों में गुजरात के रहने वाले दो परिवार मौजूद थे जो की दीपावली की छुट्टियां मनाने के लिए उदयपुर माउंट आबू घुमने के लिए आए थे लेकिन इसवाल के समीप यह हादसा उनके साथ हो गया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News