ट्रक की चपेट में आकर दो की मौत
शहर के प्रतापनगर थाना क्षेत्र के देबारी जिंक चौराहे पर गलत साइड से आ रहे ट्रेलर ने बाइक सवारों को चपेट में ले लिया। दुर्घटना में मौके पर ही बाइक सवार युवक व महिला की मौत हो गई।
शहर के प्रतापनगर थाना क्षेत्र के देबारी जिंक चौराहे पर गलत साइड से आ रहे ट्रेलर ने बाइक सवारों को चपेट में ले लिया। दुर्घटना में मौके पर ही बाइक सवार युवक व महिला की मौत हो गई।
पुलिस ने बताया कि कलडवास निवासी पुष्कर डांगी व नर्बदा डांगी आज डबोक की ओर से आ रहे थे, इसी दौरान सामने की ओर से आ रहे ट्रेलर ने ट्क्कर मार दी। दुर्घटना में मौके पर ही पुष्कर की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसने भी इलाज के दौरान दम तोड दिया।