जिले के दो दर्जन जलाशय ओवरफ्लो
अंचल में झमाझम बारिश का दौर जारी है। बुधवार सुबह 8 बजे बीते चौबीस घंटों के दौरान सर्वाधिक 73 मिमी वर्षा कोटड़ा में दर्ज हुई। जल संसाधन विभाग के बाढ़ नियंत्रण कक्ष की सूचनानुसार इस दौरान उदयपुर 23.20 मिमी, सेई डेम व वल्लभनगर 40-40, सलूम्बर 56, उदयसागर 27, बागोलिया 65, डाया 25, जयसमंद व गोगुन्दा 55-55, केजड़ 15, ओगणा 32, देवास 30, सोमपिकअप व सोमकागदर 18-18, झाड़ोल 22, बावलवाड़ा व ऋषभदेव 14-14, मदार 21, नाई 17, खेरवाड़ा 8 तथा सेमारी में 12मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई।

दो दर्जन जलाशय ओवरफ्लो
आसन्न वर्षाकाल में जिले के करीब दो दर्जन जलाशय ओवरफ्लो हो चुके हैं इसमें सेई डेम, सोमकागदर, जोगीवड़, बण्डोरा, साबरमती, मदार बड़ा, झाड़ोल, बूझ का नाका, लोरदा, चावण्ड, मानपुर, अंबामाता, सलूम्बर, मालपुर, केसर सागर, भूधर, घोड़ा खोज, मोहम्मद फलासिया, क्यारी, रोहिणी, उबापाणा, सोमपिक अप वियर आदि पर चादर चल रही है। उदयपुर की झीलों को भरने वाले मुख्य स्रोत मादड़ी बांध के गेट खुले होने से पानी की आवक जारी है। वहीं जिले के लगभग अन्य सभी जलाशयों में पानी की तेजी से बढ़ोतरी हो रही है।
मुख्य जलाशयों का जलस्तर
जिले के प्रमुख जलाशयों में 581.20 मीटर वाले मानसी वाकल का जलस्तर 576.50 मीटर, 3.35 मीटर वाले पिछोला का जलस्तर 2.64 मीटर, 9.75 मीटर बड़ी का जल स्तर 4.85 मीटर व आकोदड़ा का जलस्तर 9.20 मीटर तक पहुंच गया है। अन्य जलाशयों में सुखेर का नाका 7 मीटर, लोवर घोड़ी 4.5 मीटर, सेमारी का जलाशय 5.90 मीटर, चावण्ड 3.40 मीटर के स्तर पर पहुंच गया है।