अवैध बजरी का खनन कर रहे दो गिरफ्तार एक डम्पर और एक ट्रेक्टर ज़ब्त

सेमारी पुलिस थानाधिकारी मुकेश कुमार मय टीम ने अवैध बजरी का खनन और परिवहन कर रहे एक डम्पर और ट्रेक्टर ज़ब्त किया गया है। दोनों वाहनों के चालक रविंद्र पिता कालूलाल मीणा निवासी ढेलाणा व गजेंद्र पिता बंशीलाल मीणा निवासी परेड़ा ऋषभदेव को डिटेन कर खनन विभाग उदयपुर को इस सम्बन्ध में सूचना दी गई।

 | 

अवैध बजरी का खनन कर रहे दो गिरफ्तार एक डम्पर और एक ट्रेक्टर ज़ब्त

उदयपुर जिला पुलिस अधीक्षक कैलाश चंद्र बिश्नोई के निर्देशानुसार जिले में बजरी (रेत) के अवैध खनन और परिवहन पर लगाम कसने हेतु जिले के सेमारी थाना क्षेत्र से अवैध बजरी (रेत) का खनन और परिवहन कर रहे दो व्यक्तियों को एक डम्पर और एक ट्रेक्टर समेत डिटेन किया गया।

सेमारी पुलिस थानाधिकारी मुकेश कुमार मय टीम ने अवैध बजरी का खनन और परिवहन कर रहे एक डम्पर और ट्रेक्टर ज़ब्त किया गया है। दोनों वाहनों के चालक रविंद्र पिता कालूलाल मीणा निवासी ढेलाणा व गजेंद्र पिता बंशीलाल मीणा निवासी परेड़ा ऋषभदेव को डिटेन कर खनन विभाग उदयपुर को इस सम्बन्ध में सूचना दी गई।

Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur

खनिज कार्यनिदेशक (द्वितीयी) खान एवं भू विज्ञानं विभाग जोगाराम द्वारा उक्त अवैध बजरी खनन परिवहन बाबत रिपोर्ट प्रस्तुत की गई जिस पर दोनो अभियुक्तों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News