झाड़ोल के नैनबारा तालाब में दो बच्चियों की डूबकर मृत्यु
उदयपुर 1 मई 2019, जिले के झाड़ोल क्षेत्र के नैनबारा तालाब में नहाने के लिए पहुंची तीन बच्चियों में से दो बच्चियां की डूबने से मौत हो गई। जहाँ बच्चियां डूबी वहां पानी कम था लेकिन दलदल होने के कारण दोनों बच्चियां दलदल में फंस गई और बाहर नहीं निकल पाई जिससे उनकी मौत हो गई।

झाड़ोल पुलिस थानाधिकारी सुरेंद्र सिंह राव ने बताया की नैनबारा निवासी 9 वर्षीया कृष्णा पुत्री शंकर वडेरा, 12 वर्षीया अमरी पुत्री गणेश और गीता दिन में तीन बजे तालाब में नहाने के लिए गई थी। नहाते समय अचानक दलदल में फंसने के कारण कृष्णा और अमरी डूबने लगी तो गीता ने भागकर गांव में सूचना दी गांव वाले पहुँचते तब तक दोनों डूब चुकी थी।
Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur
पुलिस ने ग्रामीणों के मदद से दोनों के शव तालाब से बाहर निकलवाये और पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को शव सुपुर्द कर दिए।