मानसिक तनाव के चलते दो युवतियों ने लगाई फांसी

शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में तनाव के चलते दो युवतियों ने गले में फंदा लगाकर ख़ुदख़ुशी कर ली।

 | 
मानसिक तनाव के चलते  दो युवतियों ने लगाई फांसी शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में तनाव के चलते दो युवतियों ने गले में फंदा लगाकर ख़ुदख़ुशी कर ली।

आज दोपहर सविना कच्ची बस्ती निवासी रुख्सार(20) पुत्री इक़बाल खान अपने कमरे में फंदे से लटकी पाई गई। घटना तब सामने आई जब रुख्सार का कमरा अन्दर से बंद मिला और बार बार आवाज़ देने पर जब कोई जवाब नहीं मिला तब आस पड़ोस के लोगो को बुला कर दरवाज़ा तोडा गया, और देखा तो रुख्सार फंदे से लटकी मिली। जानकारी के अनुसार रुख्सार मानसिक तनाव की शिकार थी।

वहीँ दूसरी ओर खटिक वाडा निवासी सीता (27) पुत्री ओमकार चौहान ने आज अपने कमरे में साड़ी का फंदा बना कर फांसी लगा दी। पुलिस ने बताया कि सीता तलाकशुदा थी और अपने पिता के घर में रह रही थी। सीता की माँ का देहांत 20 दिन पहले हुआ था और उसी के चलते वह तनाव में रहती थी, सूचना के अनुसार सीता ने एक बार पहले भी खुदखुशी की कोशिश की थी। धानमंडी पुलिस ने मौके पर पहुँच मामले की छानबीन की।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News