सलूम्बर में देर रात दो गुटों में पथराव

उदयपुर 7 मई 2019, जिले के सलूम्बर कस्बे में देर रात मामूली कहासुनी में दो समाज के युवको में पथराव हो गया। दोनों तरफ से पथराव होने पर मोहल्ले में अफरा तफरी का माहौल पैदा हो गया। पथराव में दोनों समाज के कई युवा घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल दो युवाओ को उदयपुर रेफर किया गया है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची आक्रोशित भीड़ को खदेड़ा। मौके पर झल्लारा और लसाडिया थाने का जाब्ता तैनात कर दिया गया है।

 | 

प्राप्त जानकारी के अनुसार खटीक मोहल्ले के देवीलाल खटीक के घर के बाहर पड़ी निर्माण सामग्री रेती और ईंटो पर लोडिंग टेम्पो चढ़ने से ईंटे टूट गई। इस पर वहां मौजूद युवको की टेम्पो चालक से कहासुनी हो गई। धीरे धीरे बात इतनी बढ़ गई की दोनों समाज के युवा आमने सामने हो गए और दोनों ओर से पथराव शुरू हो गया। जिससे दोनों पक्षों के युवा घायल हो गए।

दरअसल खटीकवाड़ा और भोईवाड़ा में गुज़रने वाली गली में काफी समय से खड़े हुए ट्रेक्टर के कारण ही अक्सर विवाद होता रहता है। यह गली बहुत संकड़ी है। ट्रेक्टर की वजह से आने जाने में बहुत दिक्क्त होती है। उक्त विवाद भी इसी ट्रेक्टर की वजह से हुआ है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News