दो समुदाय के बीच झगड़े में दो घायल
बच्चो के बीच शुरू हुए छोटे से झगड़े ने दो समुदायों के बीच तनाव की स्थिति पैदा कर दी। घंटना ७ सितम्बर की रात शहर के बोहरवाड़ी क्षेत्र की है।
| Sep 8, 2013, 12:39 IST

बच्चो के बीच शुरू हुए छोटे से झगड़े ने दो समुदायों के बीच तनाव की स्थिति पैदा कर दी। घंटना ७ सितम्बर की रात शहर के बोहरवाड़ी क्षेत्र की है।
मारपीट में दो लोगो के घायल होने की सूचना भी है जबकि पुलिस के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार अभी तक किसी ने भी कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं करवाई है।
सुचना के अनुसार कुछ आक्रोशित युवको ने एक दूकान में तोड़ फोड़ की तथा एक स्कूटर को नुकसान पहुचाया। मारपीट के दौरान के एक नेत्रहीन बुज़ुर्ग को भी चोटें आई है।
तनाव को देखते हुए क्षेत्र में पुलिस जाब्ता तैनात कर दिया है।