फतेहसागर में स्पीड बोट की टक्कर से दो घायल

लेकसिटी की धड़कन कही जाने फतेहसागर झील आज फिर एक हादसे की गवाह बनी। आज बुधवार को आरटीडीसी की स्पीड बोट ने मछली पकड़ने वाले मछुआरों की बोट को टक्कर मार दी जिसके फलस्वरूप नाव में सवार दोनों मछुआरे घायल हो गए। घायलों में से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

 | 

उल्लेखनीय है की इसी वर्ष 29 मई को फतेहसागर झील में ही एक अनियंत्रित स्पीड बोट के अन्य नाव से भिड़ने की वजह से एक दुखद हादसा पेश आया था। उस हादसे में एक मासूम बच्ची चहक की डूबने से मौत हो गई थी। हादसे के बाद प्रशासन ने नाव संचालको की सीमा तय कर दी थी। परन्तु नाव संचालक आए दिन अपनी तयशुदा सीमा का उल्लंघन करते रहते है जिससे हादसे की संभावनाए बनी रहती है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News