गांव के तालाब में डूबने से दो मासूमो की मौत
उदयपुर के भटेवर क्षेत्र में स्थित खोखरवास गांव में मंगलवार को राणिया तालाब में दो बच्चो की डूबने से मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार खोखरवास गांव के ही रहने वाले दो बालक 12 वर्षीय राहुल पुत्र रमेश अहीर तथा 5 वर्षीय लोकेश पुत्र मोतीलाल अहीर नहाने के लिए इस तालाब पर आए थे। इस दौरान तालाब में गहराई अधिक होने की वजह से यह दोनों ही बच्चे पानी में डूब गए।

बच्चों के डूबने की सूचना पर बड़ी तादाद में गांव के ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। वहीं लोगों की जानकारी पर वल्लभनगर पुलिस भी मौके पर पहुंची और रेस्क्यू टीम के सहयोग से राहुल नामक बच्चे के शव को बाहर निकाला लिया। वहीं लोकेश नामक दूसरे बच्चे का शव तलाश कर तालाब से बाहर निकालने में रेस्क्यू टीम को कड़ी मशक्क्त का सामना करना पड़ा।
इन बच्चों के डूबने का पता जब लगा तब कुछ ग्रामीण तालाब के किनारे से निकल रहे थे। तभी बच्चों के कपड़े और चप्पल वहां पड़े दिखाई दिए। लेकिन आसपास जब बच्चे नजर नहीं आए तो ग्रामीणों को अंदेशा हुआ की बच्चे तालाब में डूब गए है ।