उदयपुर के दो कूडो खिलाड़ियों ने अक्षय कुमार अवार्ड जीत रचा स्वर्ण इतिहास
कूडो राष्ट्रीय मुख्यालय मुंबई द्वारा चयनित राजस्थान के बेस्ट फाइटर्स एवं चेम्पियन राज एकेडमी के कूडो लड़ाके सेन्साए जगपालसिंह राठौड़ एवं सेम्पाए सुश्री शुभबाला राधास्वामी को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया।

कूडो राष्ट्रीय मुख्यालय मुंबई द्वारा चयनित राजस्थान के बेस्ट फाइटर्स एवं चेम्पियन राज एकेडमी के कूडो लड़ाके सेन्साए जगपालसिंह राठौड़ एवं सेम्पाए सुश्री शुभबाला राधास्वामी को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया। उत्तर भारत के निदेशक कूडो राजस्थान के अध्यक्ष राजकुमार मेनारिया ने बताया कि इस वर्ष का प्रतिष्ठित अक्षय कुमार अवार्ड बाॅलीवुड अभिनेता और सुपर स्टार अक्षय कुमार ने उक्त अवार्ड प्रदान किये।
Download the UT Android App for more news and updates fromUdaipur
मेनारिया ने बताया कि लगातार चौथे वर्ष उदयपुर के लड़ाकों ने यह अवार्ड प्राप्त कर राजस्थान का नाम गौरवान्वित किया है। समारोह में काॅमेडी किंग कपिल शर्मा एवं विक्की कौशल मौजूद थे।
