हरियाणा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, दो बदमाशों को पैर में लगी गोली

 | 

Udaipur Times, Haryana news : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आई है। हरियाणा के गुरुग्राम में दिल्ली-जयपुर हाईवे पर शनिवार आधी रात को पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ के बाद क्राइम ब्रांच सेक्टर-40 ने कुख्यात हिमांशु भाऊ गैंग के दो शॉर्प शूटरों को पकड़ा है। बताया जा रहा है की क्रॉस फायरिंग में दोनों बदमाशों के पैरों में गोली लगी है। जिन्हें गंभीर हालत में अस्पताल भर्ती कराया गया है।

दोनों तरफ से हुई इस फायरिंग में CIA-40 की सरकारी गाड़ी पर 3 गोलियां लगी। इस हमले में पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए। मिली जानकारी के अनुसार, एनकाउंटर के दौरान दोनों तरफ से 10 से 15 राउंड जवाबी फायरिंग की गई। जिस दौरान पुलिस की गोलियां दोनों बदमाशों के पैरों में लगी। गोली लगने के बाद दोनों बदमाश सड़क पर गिर पड़े और पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। पुलिस ने घायल बदमाशों को इलाज के लिए सेक्टर-10 के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मिला था इनपुट

जैसा कि बताया जा रहा है की क्राइम ब्रांच सेक्टर-40 की टीम को सूचना मिली थी कि हिमांशु भाऊ गैंग के दो शूटर बिना नंबर की स्प्लेंडर बाइक पर सवार होकर किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के इरादे से मानेसर इलाके में घूम रहे हैं। इस सूचनाके आधार पर पुलिस ने नाकाबंदी कर उनकी तलाश शुरू की।

पुलिस पर फायरिंग की

सहरावन गांव के पास पुलिस के साथ बदमाशों का सामना हो गया। पुलिस टीम को देखकर बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। बदमाशों द्वारा की गई फायरिंग में सीआईए-40 की सरकारी गाड़ी पर 3 गोलियां लगीं। जबकि गाड़ी में सवार पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए।

​मिली जानकारी के अनुसार, बदमाशों द्वारा गोली चलाने के बाद सीआईए टीम ने सेल्फ डिफेंस में क्रॉस फायरिंग की। इस आपसी मुठभेड़ में दोनों तरफ से 10 से 15 राउंड फायरिंग हुई। जिस दौरान दोनों बदमाशों के पैर में गोली लग गई और वे भाग नहीं सके। पुलिस ने चेतावनी देते हुए दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया।
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News