छेड़छाड़ के दो आरोपी गिरफ्तार

उदयपुर 11 अप्रैल 2019, शहर के हिरणमगरी थाना पुलिस ने एक युवती का लगातार

 | 

छेड़छाड़ के दो आरोपी गिरफ्तार

उदयपुर 11 अप्रैल 2019, शहर के हिरणमगरी थाना पुलिस ने एक युवती का लगातार पीछा करने व् छेड़छाड़ करने हुए मामले में गवाह रही महिला को जान से मारने की धमकी देने और अश्लील हरकत करने के आरोपी और टॉप 10 मोस्ट वांटेड में से एक आरोपी को गिरफ्तार किया वहीँ सुखेर थाना पुलिस ने नाबालिग बच्ची को घर पर अकेली देख कमरे में बंद कर छेड़छाड़ करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है।

हिरणमगरी पुलिस थानाधिकारी हनवंत सिंह राजपुरोहित ने बताया कि छेड़छाड़ के मामले में काफी समय से फरार चल रहा टॉप 10 मोस्ट वांटेड अभियुक्त रवि पंजाबी पिता घनश्यामदास पंजाबी निवासी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी हिरणमगरी सेक्टर 4 को मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर पकड़ा गया है। अभियुक्त के विरुद्ध मारपीट, हत्या का प्रयास, चोरी, अपहरण, फिरौती, बलात्कार, धोखाधड़ी, छेड़छाड़ सहित विभिन्न मामलो में कारण 18 केस दर्ज है।

Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur

वही दूसरी ओर प्रतापनगर थाना पर दर्ज नाबालिग बच्ची को अकेला देख कर कमरे में बंद कर उसके साथ छेड़छाड़ करने और अश्लील हरकत करने के आरोप में मोती सिंह राणावत उर्फ़ पप्पू पिता अर्जुन सिंह राणावत निवासी गांव जलखेड़ी जिला चित्तौड़गढ़ को गिरफ्तार किया गया है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News