इमरान हत्या कांड के दो और आरोपी गिरफ्तार

इमरान टोकियो हत्या कांड में फरार दो अभियुक्तों को पुलिस ने कल रात एक शादी के समारोह से गिरफ्तार किया, २०११ में हुए इस जघन्य  हत्या काण्ड में पुलिस अब तक एक दर्जन लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है । ज़ाहिर खान पुत्र सिराज खान निवासी सिलावट वाडी और सद्दाम पुत्र मंजूर हुसैन को कल रात पुलिस […]

 | 

इमरान टोकियो हत्या कांड में फरार दो अभियुक्तों को पुलिस ने कल रात एक शादी के समारोह से गिरफ्तार किया, २०११ में हुए इस जघन्य  हत्या काण्ड में पुलिस अब तक एक दर्जन लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है ।

ज़ाहिर खान पुत्र सिराज खान निवासी सिलावट वाडी और सद्दाम पुत्र मंजूर हुसैन को कल रात पुलिस ने भोपाल पूरा स्थित अभय गार्डन में हो रहे एक शादी के रिसेप्शन से गिरफ्तार किया, मुखबिर की सुचना पर, भोपालपुरा और सूरजपोल पुलिस के संयुक्त कार्यवाही  में ज़ाहिर खान और सद्दाम को गिरफ्तार किया गया, आरोपियों ने पुलिस को देख भागने का प्रयास भी किया परन्तु पुलिस उन्हें पकड़ने में कामयाब हुई ।

सूत्रों के अनुसार, इमरान टोकियो की हत्या कथित आपसी रंजिश की वजह से हुई थी, अभियुक्तों ने इमरान को मार कर एम् बी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड के बाहर फेंक दिया था ।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News