दलित दुल्हनों की बिन्दोली में बाधा डालने के मामले से दो और गिरफ्तार

उदयपुर 26 अप्रैल 2019 जिले के सलूम्बर थाना के जावद में दलित उत्पीड़न की एक घटना में दलित बहनो की बिन्दोली को रोककर जबरदस्ती बैंड बाजे बंद करवाने, जातिसूचक गाली गलौच कर डराने धमकाने और बिन्दोली में व्यावधान डालने का मामला प्रकाश में आने के बाद 20 अप्रैल 2019 को मामले में दो लोगो को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने आज दो और मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

 | 

उल्लेखनीय दिनांक 17 अप्रैल 2019 को मांगीलाल पिता क़ुराजी मेघवाल निवासी जावद की दो बेटियों की बिन्दोली घर से रवाना होकर गांव से गुज़र रही थी की गांव के कुछ दबंग एक गाड़ी में आये और दलित बहनो को बिन्दोली की रुकवा दी, जातिसूचक गालिया और डरा धमका कर बिन्दोली में बाधा पैदा की थी।

Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur

सलूम्बर पुलिस थानाधिकारी रामेश्वरलाल ने बताया की उक्त मामले में फरार ईश्वर सिंह राजपूत पिता भगवत सिंह उम्र 28 साल निवासी दवाणा और महेंद्र सिंह राजपूत उर्फ़ मनोहर सिंह पिता लक्ष्मण सिंह राजपूत उम्र 24 साल निवासी देवडूंगरी सलूंबर को गिरफ्तार कर विशिष्ट न्यायालय एससी एसटी उदयपुर में पेश किया गया। जहाँ से उन्हें 15 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

दो बहनो की बिन्दोली मे व्यावधान डालने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News