हरियाणा में यहां बनेंगे दो नए बस स्टैंड, जमीन मिलते ही शुरू होगा काम

 | 
हरियाणा में यहां बनेंगे दो नए बस स्टैंड, जमीन मिलते ही शुरू होगा काम  

Udaipur Times, Haryana news : हरियाणा के विकास एवं पंचायत तथा खनन मंत्री श्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि प्रदेश सरकार अवैध खनन पर रोक लगाने के लिए पूरी तरह वचनबद्ध है। खनन विभाग की टीमें लगातार निगरानी कर रही हैं और इस दिशा में प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। प्रदेश में खनन से संबंधित जो लक्ष्य निर्धारित किया गया था, उसमें से 60 से 70 प्रतिशत कार्य पूरा किया जा चुका है। सरकार प्रदेश के विकास के साथ-साथ गांवों में मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने, बिजली व्यवस्था में सुधार करने और खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए भी लगातार प्रयास कर रही है।

श्री कृष्ण लाल पंवार सोमवार को जिला पानीपत में राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर संवाददाता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने राष्ट्रीय प्रेस दिवस की शुभकामनाएं देते हुए पत्रकारों से निर्भीकता और पारदर्शिता के साथ पत्रकारिता करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार हर वर्ग के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है। गांव-गांव में सभी समाज के लोगों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए नई चौपालों का निर्माण करवाया गया है, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में सामाजिक और सार्वजनिक गतिविधियों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकें। उन्होंने कहा कि ग्रामीण विकास सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। गांवों में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार करने के साथ-साथ लोगों की मांगों के अनुसार विकास कार्य करवाए जा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि इसराना और मतलौडा में बस स्टैंड बनाने की प्रक्रिया जारी है। इसके लिए एस्टीमेट स्वीकृत हो चुका है। भूमि उपलब्ध होते ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।  श्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि खेलों के क्षेत्र में देश के लडक़ों और लड़कियों की कबड्डी टीमों ने एशियन गेम्स में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए पदक हासिल किए हैं। उन्होंने खिलाडिय़ों को बधाई देते हुए कहा कि इन टीमों में हरियाणा के आठ खिलाड़ी शामिल थे। यह प्रदेश की खेल प्रतिभा और खिलाडिय़ों की मेहनत का प्रमाण है। सरकार युवाओं को खेलों से जोडने और प्रतिभाशाली खिलाडिय़ों को आगे बढ़ाने के लिए अपने स्तर पर लगातार प्रयास कर रही है।

मंत्री ने कहा कि वर्ष 2014 से लेकर अब तक प्रदेश के सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों में बिजली व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पावर हाउस बनाने का कार्य किया गया है। इसके साथ ही प्रदेश में नई सडक़ों का निर्माण करवाने और विभिन्न क्षेत्रों को सडक़ नेटवर्क से जोडऩे की दिशा में भी महत्वपूर्ण कार्य हुए हैं। सरकार का प्रयास है कि ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में लोगों को बेहतर बिजली और सडक़ सुविधाएं मिलें।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News