हरियाणा में यहां बनेंगे दो नए CHC और PHC ! हजारों लोगों को मिलेगा बड़ा फायदा

 | 
हरियाणा में यहां बनेंगे दो नए CHC और PHC ! हजारों लोगों को मिलेगा बड़ा फायदा

Udaipur Times, Haryana News, चंडीगढ़ : हरियाणा सरकार ने राज्य में स्वास्थ्य बुनियादी ढांचे को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने एक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र  को अपग्रेड करने के साथ-साथ एक नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने को मंजूरी प्रदान की है। सरकार के इस फैसले से अंबाला और रेवाड़ी जिलों के हजारों ग्रामीणों को अपने नजदीकी इलाकों में ही बेहतर और आधुनिक इलाज की सुविधाएं मिल सकेंगी। 

प्रदेश की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 2 मार्च 2026 को प्रस्तुत बजट के दौरान जनता से जुड़े कई अहम ऐलान किए थे। उसी घोषणा को अमलीजामा पहनाते हुए मुख्यमंत्री ने अंबाला जिले के पंजोखरा साहिब स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के रूप में अपग्रेड करने के प्रस्ताव को प्रशासनिक स्वीकृति दे दी है। इस अस्पताल के अपग्रेड होने से पंजोखरा साहिब और आसपास के दर्जनों गांवों के लोगों को आपातकालीन सेवाओं, विशेषज्ञ डॉक्टरों और बेहतर इनडोर रोगी सुविधाओं का लाभ अपने घर के पास ही मिलेगा। 

इसके साथ ही, स्वास्थ्य मंत्री ने दूसरे महत्वपूर्ण फैसले की जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रेवाड़ी जिले के गांव संगवाड़ी में चल रहे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के नए भवन के निर्माण को भी हरी झंडी दे दी है। सरकार के इन दोनों फैसलों से ग्रामीण अंचल में प्राथमिक और द्वितीयक स्तर की स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच और अधिक आसान व मजबूत होगी।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News