होण्डा मोटरसाईकिल के दो नये हारनेट व शाईन मॉडल बिक्री के लिए जारी
होण्डा मोटरसाईकिल एण्ड स्कूटर प्रा.लि. द्वारा युवाओं के लिए निर्मित मोटरसाईकिल के दो नये मॉडल आज स्थानीय डीलर लेकसिटी होण्डा शोरूम पर बिक्री के लिए जारी किये गये।

होण्डा मोटरसाईकिल एण्ड स्कूटर प्रा.लि. द्वारा युवाओं के लिए निर्मित मोटरसाईकिल के दो नये मॉडल आज स्थानीय डीलर लेकसिटी होण्डा शोरूम पर बिक्री के लिए जारी किये गये।
लेकसिटी होण्डा के निदेशक वरूण मुर्डिया ने बताया कि 160 सीसी क्षमता वाली नयी मोटरसाईकिल हारनेट कम्पनी ने खासतौर पर युवाओं के लिए एवं उनकी सोच,सुरक्षा को ध्यान में रखकर बनायी है। इस मॉडल में कम्पनी ने मोनो सस्पेन्शन ,ड्यूल पेटल डिस्क ब्रेक,डिजिटल मीटर भारतीय मानक स्टेज 4 के साथ 5 आकर्षक रंगो में इसे बाजार में आज उतारा।
मुर्डिया ने बताया कि कम्पनी एक अन्य मॉडल 125 सीसी का शाईन नाम से नयी मोटरसाईकिल बाजार में उतारी,्रजो 5 गियर, डिजिटल मीटर एंव 5 आकर्षक रंगों के साथ अनेक खुबियों के साथ शोरूम पर उपलब्ध है।