हरियाणा में दो नए पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, 6 जून तक जमकर होगी आंधी-बरसात

 | 
हरियाणा में दो नए पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, 6 जून तक जमकर होगी आंधी-बरसात 

Udaipur Times, Haryana Weather : हरियाणा में मौसम का मिजाज आ फिर से करवट ले सकता है। आज नौतपे का नोवां और आखिरी दिन है आज भी देश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी देखने को मिल रही है। हरियाणा में दो नये पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मौसम में बड़ा बदलाव हो सकता है।  हरियाणा में 28 मई के बाद हुई बारिश की वजह से गर्मी और लू से राहत मिली है। 

मौसम विभाग के अनुसार, अभी दो और वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव होंगे। जिसके चलते 2 जून से 6 जून तक मौसम पूरी तरह परिवर्तनशील रहेगा। Haryana Weather

हिसार स्थित चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि पहला पश्चिमी विक्षोभ 2 जून की रात से सक्रिय होगा, जबकि दूसरा 4 जून को पहाड़ी क्षेत्रों की ओर बढ़ेगा। Haryana Weather

मौसम विभाग के मुताबिक, इन दोनों सिस्टमों के प्रभाव से मंगलवार रात से 6 जून तक हरियाणा के अधिकांश इलाकों में तेज हवाएं चलने, गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी होने और कुछ स्थानों पर मध्यम से तेज बारिश होने की संभावना है। हालांकि, इस दौरान दिन के तापमान में कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। Haryana Weather

तीन दिन कैसा रहेगा मौसम

2 जून - येलो अलर्ट

आज रात से पूरे हरियाणा में गरज-चमक के साथ हवाएं चलेंगी। Haryana Weather

सिरसा, फतेहाबाद, अंबाला, पंचकूला, करनाल, यमुनानगर, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, चरखीदादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, नूंह, फरीदाबाद और पलवल में हल्की बूंदाबांदी की संभावना।

3 जून - येलो अलर्ट

सिरसा में तेज बारिश की संभावना। फतेहाबाद, हिसार और भिवानी में हल्की बारिश और बाकी प्रदेश में बूंदाबांदी की संभावना। Haryana Weather

4 जून - येलो अलर्ट

पूरे हरियाणा में गरज-चमक के साथ हवाएं चलेंगी। Haryana Weather

फतेहाबाद, हिसार, जींद, कैथल, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, झज्जर, गुरुग्राम और फरीदाबाद में बारिश की संभावना।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News