हरियाणा में दो नए पश्चिमी विक्षोभ हुए सक्रिय ! अब फिर होगा तूफ़ानी हमला, देखें अगले 5 दिन की मौसम रिपोर्ट
Udaipur Times, Haryana Weather: हरियाणा में मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल गया है। हाल ही में मौसम विभाग ने 6 जून तक का नया मौसम अपडेट जारी किया है। देशभर में नौतपे का आज आठवाँ दिन है और हर तरफ भीषण गर्मी देखने को मिल रही है। आइए जानते है मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अगले 5 दिन कहां-कहां बारिश होने वाली है। हरियाणा में लगातार मौसम में बदलाव होने के कारण अब तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।
आइए जानते है मौसम विभाग द्वारा जारी नई रिपोर्ट के अनुसार 6 जून तक मौसम कैसा रहने वाला है...
कृषि मौसम विज्ञान विभाग चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार
1 जून, 2026 :
मौसम पूर्वानुमान: हरियाणा राज्य में लगातार दो पश्चिमीविक्षोभ के आंशिक प्रभाव से मौसम आमतौर पर 6 जून तक परिवर्तनशील रहने व बीच बीच में आंशिक बादलवाई तथा हवाओं की दिशा में बदलाव की संभावना है। इस दौरान पहला पश्चिमीविक्षोभ 2 जून को तथा दूसरा पश्चिमीविक्षोभ 4 जून को पहाड़ों की तरफ बढ़ने तथा पंजाब के ऊपर एक साइक्लोनिक सरकुलेशन बनने की संभावना है जिसके आंशिक प्रभाव से 2 जून रात्रि से 6 जून के दौरान हरियाणा राज्य में ज्यादातर क्षेत्रों में बीच बीच में मध्यम से तेज हवाएं चलने व कहीं कहीं गरजचमक के साथ बूंदाबांदी या हल्की बारिश की संभावना है। इस दौरान कुछ एक स्थानों पर मध्यम से तेज बारिश की भी संभावना बन रही है। इस दौरान दिन के तापमान में ज्यादा बदलाव की संभावना नहीं है।
##########$$$####
डॉ मदन खीचड़, विभागाध्यक्ष
कृषि मौसम विज्ञान विभाग
चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार
