Udaipur Times, Haryana Weather : हरियाणा में मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदलने वाला है, जल्द ही प्रदेश में मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक दो नए पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना जताई जा रही है। प्रदेश में जल्द ही इससे बारिश होने के आसार भी बनते हुए दिखाई दे रहे हैं। आइए जानते है मौसम विभाग के अनुसार बारिश को लेकर मौसम की ताजा अपडेट क्या है ?
देखें 12 अक्तूबर तक के मौसम की पूरी रिपोर्ट....
कृषि मौसम विज्ञान विभाग चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार
5 अक्तूबर, 2026 :
मौसम: पश्चिमी खुश्क हवाओं के कारण हरियाणा राज्य में तापमान में बढ़ोतरी दर्ज हुई है। पिछले चार पांच दिनों से दिन का तापमान सामान्य से 3 से 4 डिग्री सेल्सियस व रात्रि तापमान भी 2 से 3 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया है।
मौसम पूर्वानुमान :- हरियाणा राज्य में लगातार दो पश्चिमीविक्षोभ के आंशिक प्रभाव से मौसम में बदलाव आने की संभावना है। पहला पश्चिमी विक्षोभ 7 अक्तूबर को पहाड़ों की तरफ बढ़ने की संभावना है जिससे 7 अक्तूबर रात्रि से 9 अक्टूबर के दौरान विशेषकर उत्तरी हरियाणा में हवाओं व गरज चमक के साथ कहीं कहीं हल्की बारिश तथा राज्य के अन्य क्षेत्रों में कुछ एक स्थानों पर छिटपुट बूंदाबांदी की संभावना है, परंतु दूसरा पश्चिमी विक्षोभ 9 अक्टूबर को आने की संभावना है।
जिससे हरियाणा राज्य के ज्यादतर क्षेत्रों में 10 अक्टूबर से 12 अक्टूबर को आंशिक बादलवाई तथा हवाओं व गरजचमक के साथ कहीं कहीं हल्की बारिश की संभावना है जिससे तापमान में गिरावट आने की संभावना है। परंतु बाद में मौसम खुश्क तथा हवाओं में बदलाव तथा उत्तरपश्चिमी हवाएं चलने की संभावना है।
##########$$$####
डॉ मदन खीचड़
विभागाध्यक्ष
कृषि मौसम विज्ञान विभाग
चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार