हरियाणा में दो अधिकारियों पर गिरी गाज, राइस मिल घोटाले में AFSO-इंस्पेक्टर सस्पेंड

 | 
हरियाणा में दो अधिकारियों पर गिरी गाज, राइस मिल घोटाले में AFSO-इंस्पेक्टर सस्पेंड

Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले के पिहोवा में नीमवाला की राइस मिल में धान के स्टॉक में गड़बड़ी मिलने के मामले में खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के दो अधिकारियों पर सख्त एक्शन लिया गया है। जानकारी के अनुसार विभाग ने पिहोवा में तैनात AFSO और इंस्पेक्टर को सस्पेंड किया है। खास बात यह है कि जिस इंस्पेक्टर पर कार्रवाई हुई, उसी ने राइस मिल के खिलाफ केस दर्ज कराया था।

विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, चौधरी राइस मिल फिजिकल वेरिफिकेशन (PV) के दौरान धान स्टॉक में भारी कमी मिलने से जुड़ा है। जांच में सामने आया कि मिल में 24,318.75 क्विंटल धान कम मिला, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 5.81 आंकी गई है। यह कीमत MSP के मुताबिक थी। Haryana News

हरियाणा में दो अधिकारियों पर गिरी गाज, राइस मिल घोटाले में AFSO-इंस्पेक्टर सस्पेंड

हरियाणा में दो अधिकारियों पर गिरी गाज, राइस मिल घोटाले में AFSO-इंस्पेक्टर सस्पेंड

मार्च में नोटिस दिया गया

जानकारी के अनुसार स्टॉक में कमी सामने आने के बाद DFSC नरेश कुमार ने 20 मार्च को इंस्पेक्टर रिंकू जांगड़ा और AFSO जसबीर सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी किया था। नोटिस में पूछा गया कि निर्धारित समय पर फिजिकल वेरिफिकेशन रिपोर्ट क्यों जमा नहीं कराई गई। इसके बाद 2 अप्रैल को DFSC ने दोनों अधिकारियों के खिलाफ विभाग के डायरेक्टर को शिकायत भेजी गई। Haryana News

दोनों को किया सस्पेंड

मिली जानकारी के मुताबिक शिकायत में फिजिकल वेरिफिकेशन और निगरानी में लापरवाही के आरोप लगाए गए थे। विभागीय स्तर पर मामले की समीक्षा के बाद इंस्पेक्टर रिंकू जांगड़ा और AFSO जसबीर सिंह को सस्पेंड कर दिया। Haryana News इंस्पेक्टर रिंकू जांगड़ा ने कहा कि उनकी ओर से नियमित रूप से फिजिकल वेरिफिकेशन रिपोर्ट विभाग को भेजी गई है।
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News