माँ से बिछड़े दो पैंथर शावक पहुंचे गुलाबबाग जंतुआलय

जिले के परसाद वन क्षेत्र में अपनी माँ से बिछडे दो पैंथर शावकों को उदयपुर स्थित गुलाबाबाग जंतुआलय लाया गया। क्षेत्रीय वन अधिकारी सतीश शर्मा ने बताया कि उदयपुर दक्षिण डिवीजन के परसाद वन क्षेत्र की वन विभाग टीम के द्वारा इन पैंथर शावकों को लाया गया है। शावकों की उम्र 20 से 22 दिन बताई जा रही है।

 | 

माँ से बिछड़े दो पैंथर शावक पहुंचे गुलाबबाग जंतुआलय

जिले के परसाद वन क्षेत्र में अपनी माँ से बिछडे दो पैंथर शावकों को उदयपुर स्थित गुलाबबाग जंतुआलय लाया गया। क्षेत्रीय वन अधिकारी सतीश शर्मा ने बताया कि उदयपुर दक्षिण डिवीजन के परसाद वन क्षेत्र की वन विभाग टीम के द्वारा इन पैंथर शावकों  को लाया गया है। शावकों की उम्र 20 से 22 दिन बताई जा रही है।

वन क्षेत्र में लावरिस होने के कारण विभाग द्वारा इनके पालन पोषण के लिये यहाँ लाया गया है। दोनों शावकों दो तीन दिनों पहले अपनी माँ से बिछडे गये थे।

विभाग के केयर टेकर द्वारा दोनो शावकों की देखभाल की जा रही है एंव फ़िलहाल दोनो पैंथर शावक स्वस्थ है। पैंथर शावकों की माँ का पता चलते ही इन्हे वापस वन क्षेत्र में ही छोड दिया जायेगा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News