एफसीआई के गोदाम में फंसे दो पैंथर्स रेस्क्यू किये गए

उदयपुर के डबोक क्षेत्र में मधुफला स्थित पंकज एग्रो फैक्ट्री के कैम्पस में एफसीआई द्वारा संचालित गोदाम में कल सुबह दो पैंथर्स घुस आये। जिन्हे सकुशल रात को 11 बजे रेस्क्यू कर लिया गया। चूँकि गोदाम आबादी क्षेत्र में स्थित है अतः वन विभाग के निर्देश पर कल पूरे दिन गोदाम को बंद रखा गया और रात को वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू ऑपेरशन चला कर पैंथर्स को बाहर निकाला।

 | 

वन विभाग के उपवन संरक्षक ओमप्रकाश शर्मा ने बताया की वन विभाग के रेस्क्यू टीम में शामिल देबारी के वनपाल मांगीलाल, मावली के वनरक्षक सुरेश शर्मा और सुरेश जाट की टीम ने जैसे ही गोदाम का दरवाज़ा खोला अंदर से दो पैंथर्स बाहर निकले।

Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur

वन विभाग की टीम ने उसी समय दिशा चिन्हित कर पटाखे फोड़ना शुरू किया जिससे की पैंथर्स आबादी क्षेत्र में न आये और जैसा वह चाहते थे वैसे ही पैंथर्स देबारी की पहाड़ियों की तरफ भाग गए।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News