उदयपुर पिंडवाड़ा हाईवे पर हादसे में कार में जिन्दा जले दो लोग

उदयपुर पिंडवाड़ा हाईवे पर गोगुन्दा क्षेत्र के मोकेला गांव के पास एक हादसे में दो लोगो के कार में ज़िंदा जल जाने से दर्दनाक मौत हो गई। ग्रामीणों द्वारा दी गई हादसे की सुचना पर मौके पर जब पुलिस पहुंची तो उन्हें शव के कंकाल ही हासिल हो पाए। शव पूरी तरह जलकर ख़ाक हो चुके है।

 | 

बताया जाता है की दो व्यक्ति नागौर से सूरत की तरफ जा रहे थे की उनकी कार तेज़ रफ़्तार की वजह से अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई तथा एक पुलिया से जा टकराई। पुलिया से टकराते ही कार में आग लग गई, जिसकी चपेट में आने से कार में सवार दो लोग झुलस गए और वहीँ दम तोड़ दिया।

उक्त हादसे में ज़िंदा जलने वाले एक व्यक्ति की पहचान सावरदा नागौर निवासी महेंद्र के रूप में की गई है जबकि दूसरे शव की पहचान नहीं हो पाई है, यह शव आग में जलकर कंकाल ने तब्दील हो चूका है। पुलिस ने इस शव की पहचान के लिए एसएफएल टीम को मौके पर बुलाया है। एसएफएल टीम की जाँच के रिपॉर्ट के आधार पर ही शव की पहचान हो पाएगी अभी तक तो यह भी पता नहीं चल पाया है यह शव किसी महिला का है ये किसी पुरुष का।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News