हरियाणा में दो पुलिसकर्मी रिश्वत लेते गिरफ्तार, ACB ने ₹15 हजार लेते ASI-हेड कांस्टेबल को पकड़ा

 | 

Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। आज गुरुवार रात को हरियाणा में पानीपत के तहसील कैंप थाना में ACB की टीम ने दो पुलिसकर्मियों को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार, केस खत्म करने की एवज में 15 हजार रुपए लेते ASI और HC पकड़े गए है। 

मिली जानकारी के अनुसार, एक व्यक्ति ने ACB को लिखित शिकायत देकर दी थी। शिकायतकर्ता ने ACB को बताया कि उसके एक मामले को खत्म करने की एवज में तहसील कैंप थाने में तैनात ASI संजय और HC उससे लगातार पैसे की डिमांड कर रहे थे। Haryana News

शिकायतकर्ता से दोनों पुलिसकर्मियों ने ₹15,000 की रिश्वत की मांगी थी। शिकायतकर्ता ने हिम्मत जुटाकर मामले की शिकायत ACB अधिकारियों को दे दी। Haryana News

रंगे हाथ दबोचा

शिकायत मिलने के बाद ACB की टीम ने तुरंत जाल बिछाया। जैसे ही शिकायतकर्ता ने दोनों पुलिसकर्मियों को ₹15,000 दिए वैसे ही ACB की टीम ने दोनों आरोपियों को रंगे हाथ दबोच लिया। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News