20 हजार की रिश्वत लेते दो प्रोफेसर रंगे हाथों गिरफ्तार, कम हाजिरी पूरी करने के बदले छात्र से मांगे थे पैसे

 | 

Udaipur Times, Rajasthan News, Bribe Action : राजस्थानं से बड़ी खबर सामने आ रही है। राजस्थान में ACB लगातार भ्रष्ट सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों पर जमकर एक्शन ले रहा है। हाल ही में एक रिश्वत का नया मामला राजस्थान के टोंक जिले से आया है। 

मिली जानकारी के अनुसार, डॉ।के।एन। मोदी विश्वविद्यालय से दो प्रोफेसरों को रिश्वत लेते ACB ने यहां के रंगे हाथों पकड़ लिया है। इन प्रोफेसरों पर आरोप लगा है की उन्होंने एक छात्र की अटेंडेंस कम होने के कारण उसे बढ़ाने के लिए उससे रिश्वत मांगी थी। Rajasthan News

ACB से मिली जानकारी के मुताबिक, टीम ने 20000 रूपये की रिश्वत राशि लेते टोंक में बनस्थली रोड, निवाई स्थि डॉ।के।एन। मोदी विश्वविद्यालय में एसोसियेट प्रोफेसर (विभागाध्यक्ष) डॉ। मीनू गंगल हाल और असिस्टेंट प्रोफेसर (सहयोगी) रमेश चंद मीणा हाल को गिरफ्तार किया है।

ACB से शिकायत

ACB के महानिदेशक पुलिस, गोविंद गुप्ता ने बताया कि ACB की टोंक इकाई के पास इस विश्वविद्यालय के एक छात्र ने शिकायत भेजी थी। Rajasthan News जानकारी के मुताबिक,  यह छात्र यहां से वर्ष 2024-26 B.ED. के दो वर्षीय कोर्स की पढ़ाई कर रहा है। उसने अपनी शिकायत में बताया दोनों अफसर मिलीभगत कर अनुपस्थिति को सही करने और मुख्य परीक्षा में बैठाने के लिए प्रवेश पत्र देने की एवज में उससे 23000 रूपये की रिश्वत मांगी थी। Rajasthan News

ACB की अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस, स्मिता श्रीवास्तव की निगरानी में आरोपियों से पूछताछ कर आगे की कार्यवाही की जा रही है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News