चंदन की लकड़ी के गट्टे समेत दो चंदन तस्कर गिरफ्तार
उदयपुर 20 मार्च 2019, उदयपुर जिले के नाइ थाना पुलिस ने रात्रि गश्त के दौरान सीसारमा में नाइ हॉस्पिटल रोड पर दो चंदन तस्करो को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 12 किलो 300 ग्राम वज़नी चंदन की लकड़ी के गीले गट्टे बरामद कर अभियुक्तों को अपनी गिरफ्त में लिया। अभियुक्तों ने यह गट्टे सीसारमा स्थित गुल मोहम्मद की बाड़ी से चुराना बताया है।

नाइ पुलिस थाना के थानाधिकारी भगवतीलाल पालीवाल ने बताया की नाइ पुलिस टीम ने मुस्तैदी से रात्रि गश्त के दौरान सीसारमा नाइ हॉस्पिटल रोड पर शंकर पिता अम्बावा कलावा एवं रामा पिता अमरा कलावा निवासी नालमुखी फलां कलावा का खेड़ा गोगुन्दा जिला उदयपुर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध चंदन की लकड़ी ज़ब्त की है। अभियुक्तों से अग्रिम पूछताछ जारी है।
Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur