डिजाईन फेस्टिवल के लिये उदयपुर के दो छात्रों का चयन

 नंदिनी मंगल एवं साहिल कुंथल का हुआ चयन
 | 
भोपाल में आगामी 19 दिसंबर को आयोजित होने वाले लक्मे फैशन वीक समारोह के  दौरान होने वाले डिजाईन फेस्टिवल के लिए हुआ चयन 

उदयपुर। भोपाल में आगामी 19 दिसंबर को आयोजित होने वाले लक्मे फैशन वीक समारोह के  दौरान होने वाले डिजाईन फेस्टिवल सीजन-3 के इंटीरियर डिजाईन के लिये आईएनआईएफडी उदयपुर के दो छात्रों नंदिनी मंगल एवं साहिल कुंथल का चयन हुआ है।

सेंटर हेड सीए प्राची मेहता ने बताया कि इन छात्रों का चयन इनके द्वारा किये गये क्रिएटिवीटी कार्य को देखते हुए किया गया है। यह शहर के लिये गौरव की बात है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News