राजपथ परेड हेतु विधि महाविधालय के दो स्वयंसेवकों का चयन
मोहनलाल सुखाडिया विश्वविधालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के दो स्वयंसेवकों का गणतंत्र दिवस पर राजपथ पर होने वाली परेड के लिए चयन किया गया है। आराधना राठौड व नारायण सिंह गणतंत्र दिवस के मौके राजपथ पर होने वाली परेड में उदयपुर का नेत्रत्व करेंगे, परेड के लिए राजस्थान से कुल 10 स्वयंसेवकों क

मोहनलाल सुखाडिया विश्वविधालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के दो स्वयंसेवकों का गणतंत्र दिवस पर राजपथ पर होने वाली परेड के लिए चयन किया गया है। आराधना राठौड व नारायण सिंह गणतंत्र दिवस के मौके राजपथ पर होने वाली परेड में उदयपुर का नेत्रत्व करेंगे, परेड के लिए राजस्थान से कुल 10 स्वयंसेवकों का चयन किया गया है जिसमें 5 छात्र व 5 छात्राएँ है।
महाविधालय में राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. शिल्पा सेठ ने बताया कि इस चयन के लिए राष्ट्रीय सेवा योजना का पूर्व गणतंत्र दिवस शिविर का आयोजन 10 से 19 नवम्बर तक दीनबन्धु छोटुराम विज्ञान एवं प्रोधौगिकी विश्वविधालय, मुरथल सोनीपत हरियाणा में किया गया था। इस शिविर में महाविधालय के कुल सात छात्र-छात्राओं ने भाग लिया था जिसमें से दो विधार्थी का चयन राजपथ पर होने वाली परेड के लिए किया गया। राष्ट्रीय सेवा योजना के समन्वयक प्रो. आई.एम. कायमखानी ने बताया कि पिछले वर्ष भी महाविधालय के दो विधार्थी का चयन इस परेड हेतु हुआ था।
