हरियाणा में 6 जून तक सक्रिय रहेंगे दो पश्चिमी विक्षोभ, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी !

 | 
हरियाणा में 6 जून तक सक्रिय रहेंगे दो पश्चिमी विक्षोभ, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी !

Udaipur Times, Haryana Weather : हरियाणा में मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल गया है। मौसम विभाग की नई रिपोर्ट के अनुसार मौसम का मिजाज पूरी तरह से खराब रहने वाला है। हरियाणा में दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मौसम पूरी तरह से करवट ले चुका है। 

मौसम विभाग के अनुसार, हरियाणा के अधिकांश हिस्सों में 4 जून को भी बारिश होने का अनुमान लगाया गया है। साथ ही प्रदेश में 6 जून तक मौसम में बदलाव बना रहने वाला है। Haryana Weather

होगा बड़ा बदलाव

हिसार स्थित चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार, दो पश्चिमी विक्षोभों के आंशिक प्रभाव से 6 जून तक मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील बना रहेगा। 

इस दौरान बीच-बीच में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं और हवाओं की दिशा में भी बदलाव देखने को मिलेगा। पहला पश्चिमी विक्षोभ 3 जून और दूसरा 4 जून को पहाड़ी क्षेत्रों की ओर बढ़ेगा। Haryana Weather

डॉ. खीचड़ ने बताया कि पंजाब के ऊपर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनने की संभावना है। इसके आंशिक प्रभाव से 6 जून तक हरियाणा के अधिकांश क्षेत्रों में बीच-बीच में मध्यम से तेज गति की हवाएं चल सकती हैं। साथ ही कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी या हल्की बारिश होने की भी संभावना है। 

Haryana Weather इस दौरान प्रदेश के कुछ इलाकों में मध्यम से तेज बारिश भी हो सकती है। हालांकि, दिन के तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News