साइंस कॉलेज के स्टोर रूम में चोरी करने वाली दो महिला गिरफ्तार

उदयपुर 19 मई 2019, करीब एक माह पूर्व भौतिक विभाग साइंस कॉलेज के स्टोर रूम के कमरे का ताला तोड़ क्र सुबह सवेरे दो अज्ञात महिलाओ द्वारा सामान चोरी की घटना की रिपोर्ट साइंस कॉलेज के भौतिकी विभाग के सीनियर असिस्टेंट गायत्री शरण ने दर्ज करवाई थी।

 | 

इधर दिनांक 18 मई 2019 को भूपालपुरा के शिव पार्क कॉलोनी में दो संदिग्ध महिलाये निर्माणाधीन मकानो से लोहे के सरिये चुराने के प्रयास में मोहल्लेवासियों की जागरूकता के चलते पुलिस के हत्थे चढ़ गई। जिसने पूछताछ के दौरान चोरी निर्माणधीन मकानों से लोहे के सरिये, अन्य सामान और साइंस कॉलेज के स्टोर रूम से चोरी करना स्वीकार किया।

Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur

भूपालपुरा पुलिस ने बताया की गिरफ्तार शुदा महिलाए पूजा पत्नी कालू कालबेलिया निवासी दूधिया गणेश जी और काली पत्नी राजू कालबेलिया निवासी भुवाणा के पास से केबल वायर और 10-10 किलो वज़नी विद्युत वायर बरामद किया गया है। पुलिस ने इनसे पूछताछ कर अन्य चोरी की घटना और माल की बरामदगी के प्रयास कर रही है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News