ट्रक की चपेट में आने से दो युवतियों की मौत

शहर के मादडी क्षेत्र स्थित रोड न. 3 पर गुरूवार को ट्रक की चपेट में आने से स्कुटी सवार दो युवतियों की मौके पर मौत हो गई। शुक्रवार को मृतक युवतियों के शवों का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनो को सुपूर्द किया गया।

 | 

पुलिस ने बताया कि दोनों युवतियां पायरोटेक कंपनी में करती थीं और गुरूवार शाम को अपने ऑफिस से घर की ओर लौट रही थीं। इस हादसे में चितौडगढ के कुम्भानगर निवासी 23 वर्षीय प्रियंका त्रिपाठी व भीलवाडा के गुलाबपुरा निवासी श्रुति त्रिवेदी की मौत हुई है। श्रुति डिजायनिग इंजिनियर और प्रियंका कंपनी के एचआर डिपार्टमेंट में कार्यरत थी।

युवतियों की मौत के बाद शुक्रवार को पायरोटेक आफिस में शोक व्यक्त कर अवकाश रखा गया।

पुलिस के अनुसार गुरूवार शाम दोनो युवतियां एक ही स्कुटी पर निकली थीं। रोड न.3 स्थित निस्सान मोटर शोरूम के सामने एक ट्रक को साइड देने के दौरान अचानक ट्रक की चपेट मे आने से उनकी मौत हो गई।

हादसे के बाद ट्रक चालक मौके फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News