सड़क हादसे में दो मजदूर बने काल के शिकार

आज अंबेरी के करीब एक जबर्दस्त सड़क हादसे में दो मजदूरों की मौत हो गई और लगभग एक दर्जन लोग घायल हो गए। एकलिंग जी के पास स्थित रामा गांव से उदयपुर की तरफ आ रही एक बस को पीछे से तेज गति से आ रहे ट्रोले ने जोरदार टक्कर मार दी।

 | 

खचा खच भरी बस में कई लोग बस के पीछे भी  लटके हुए थे, टक्कर लगने से दो लोग मुणवास निवासी गोवर्धन गमेती और रामा निवासी वागा गमेती की मौत हो गई।

हादसे के बाद ट्रोला भी पलट गया, इस घटना से बहुत समय तक यातायात प्रभावित रहा और मौके पर पहुंची सुखेर पुलिस ने राहत कार्य शुरू करते हुए मृतक व घायलों को अस्पताल पहुँचाया व यातायात सुचारू करवाया।

प्रत्यक्षदर्शी भैरूलाल गमेती ने बताया कि रामा गांव से उदयपुर आने वाली यह बस ओवरलोडेड रहती है।

सड़क हादसे में दो मजदूर बने काल के शिकार

टला बड़ा हादसा , एक ट्रक भी पलटा

ट्रोले और बस की भिड़ंत के बाद मौके पर सहायता करने के लिए काफी लोग जमा हो गए,  तभी चीरवा की तरफ से आ रहे सीमेंट से भरा एक ट्रक अनियंत्रित हो हो गया पर चालक ने जनहानि को रोकने के लिए ट्रक को पहाड़ी पर चढा दिया, जिससे ट्रक ने वहां खड़ी पांच बाइक को अपनी चपेट में ले लिया,  सभी बाइक इस हादसे को देखने वालों की थी. ट्रक पहाड़ी पर चड़ कर पलट गया अन्यथा अधिक जनहानि हो सकती थी।

अनाथ हो गई तीन संतान

जानकारी हैं कि गोवर्धन गमेती की पत्नी ने सालभर पूर्व आत्महत्या कर ली थी. उसके बाद गोवर्धन ही अपनी तीन संतानों को संभाल रहा था, लेकिन अब उसकी मौत के बाद उसकी तीनों संताने अनाथ हो गई है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News