शांति भंग के आरोप में दो युवकों को हिरासत में लिया
आज सुबह एम्.बी अस्पताल की मोर्चरी के समीप जमीन पर अवैध रूप से किए कब्जे को हटवाने आए एम्.बी अस्पताल के पुलिस चौकी स्टाफ के साथ अभद्रता करने पर हाथीपोल थाना पुलिस ने दो युवकों को शांति भंग के आरोप में हिरासत में लिया।

गोरतलब है कि बंशीलाल हरिजन, मुकेश हरिजन ने मोर्चरी के समीप खाली पड़ी जमीन पर खाली ग्लूकोज की बोतल से भरे कट्टे व वेस्टेज सिरिंजो ( जिन्हें कानूनन नष्ट करना चाहिए) को डालकर कब्जा कर रखा था।
हाथीपोल पुलिस ने बताया आज सुबह मोर्चरी प्रभारी डॉ. अनुपम जौहरी ने इस मामले की सुचना एम्.बी अस्पताल के पुलिस चौकी को दी, जिस पर कारवाही करने आए चोकी के स्टाफ से दोनों युवको ने बदसलूकी कि, जिस पर हाथीपोल थाना पुलिस ने कारवाही करते हुए दोनों युवको को शांति भंग के आरोप में हिरासत में लिया।
डॉ. अनुपम जौहरी ने बताया कि मोर्चरी के पास रखे कचरे से चूहों के बढने कि आशंका रहती है, जिससे चूहे मोर्चरी में रखे शवो को भी नुकसान पहुचा सकते हैं।