हरियाणा में कार से कुचलकर दो युवकों की हत्या ! तीसरा घायल, यूनिवर्सिटी में हुआ था झगड़ा
Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। आज शुक्रवार को हरियाणा के रेवाड़ी में को दो युवकों का मर्डर हो गया है। आरोप है कि कार से बाइक सवार तीन युवकों को पहले टक्कर मारी। जानकारी के अनुसार इसके बाद सड़क पर गिराकर उन्हें बुरी लाठी और डंडों से पीटा। इसके बाद हमलावर फरार हो गए। दो युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि इनका तीसरा साथी गंभीर रूप से घायल है। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार बताया गया है कि इंदिरा गांधी यूनिवर्सिटी (IGU) में हुए झगड़े के कारण इन युवकों पर हमला किया गया। फिलहाल सदर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। Haryana News
एक मृतक शादीशुदा
जानकारी के मुताबिक मृतक युवकों की पहचान मांड्य निवासी जतिन (22) और निगानियावास निवासी हिमेश (20) के तौर पर हुई है। जतिन शादीशुदा था और एक बेटी का पिता था। वह रेवाड़ी की ही एक कंपनी में काम करता था। जतिन सुबह कंपनी में जाने की बात कहकर घर से निकला था। हिमेश किशन लाल कॉलेज का छात्र था। Haryana News
दोनों गुटों ने अपने साथियों को बुलाया था
मिली जानकारी के अनुसार घायल यशपाल बुढ़ाना गांव का रहने वाला है। बताया गया है कि इंदिरा गांधी यूनिवर्सिटी में दो गुटों के बीच झगड़ा हुआ था। दोनों गुटों ने समय तय कर अपने साथियों को बुलाया था। इसी दौरान विवाद बढ़ गया और गोकलपुर गांव में जतिन, हिमेश और यशपाल पर हमला कर दिया गया। Haryana News
प्रत्यक्षदर्शी बोला
प्रत्यक्षदर्शी ने जानकारी के अनुसार बताया कि यूनिवर्सिटी के गेट से ही दोनों गुटों के बीच लड़ाई शुरू हो गई थी। सभी बाइक सवारों ने अपनी नंबर प्लेट पर टेप लगा रखी थी। बाइकों पर सवार युवकों के हाथों में लाठी और तेजधार हथियार थे। कार सवार युवक भी मारने के इरादे से ही आए थे।
