हरियाणा में देर रात बदमाशों ने की दो युवकों पर अंधाधुंध फायरिंग, पुलिस ने मुठभेड़ कर पकड़ा
Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा के पंचकूला से बड़ी खबर सामने आ रही है। बुधवार देर रात सेक्टर-5 स्थित एक क्लब के बाहर बदमाशों ने दो युवकों पर ताबड़तोड़ फायरिंग करने से हड़कंप मच गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, हमलावरों ने करीब 12 से 15 राउंड गोलियां चलाईं, जिसमें दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के मुताबिक, बुधवार देर रात करीब एक बजे सेक्टर-5 स्थित क्लब से रतन लुबाना और ललित (निवासी MDC) बाहर निकल रहे थे। इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे कुछ हमलावरों ने उन पर अचानक फायरिंग शुरू कर दी। जान बचाने के लिए दोनों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन हमलावर लगातार गोलियां चलाते रहे। Haryana News
12 से 15 राउंड फायर
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटनास्थल पर करीब 12 से 15 राउंड फायर किए गए। फायरिंग की आवाज से आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि रतन लुबाना के पेट में गोली लगी है, जबकि ललित के कंधे में गोली लगी। जानकारी के मुताबिक दोनों को तुरंत उपचार के लिए सेक्टर-6 के सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए PGI चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। Haryana News
घटना की सूचना मिलते ही सेक्टर-5 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र को घेरकर जांच शुरू की । आगे की कार्रवाई में पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है
पंचकूला में गैंगस्टरों द्वारा शूटआउट की बड़ी आपराधिक घटना आई सामने। Haryana News
बुधवार देर रात गोल्डी बराड़ और रोहित गोदारा गैंग के शूटरों ने नगर निगम वार्ड-1 की पार्षद के देवर रतन लुबाना पर जानलेवा हमला कर दिया।
इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार, रतन लुबाना बुधवार रात करीब 12 बजे सेक्टर-5 स्थित स्विस लाउंज से बाहर निकल रहे थे।
तभी पल्सर बाइक पर सवार दो बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।
करीब 8 राउंड गोलियां चलाई गईं, जिसमें एक गोली रतन लुबाना को लग गई।
हमले के दौरान बदमाशों ने पिस्टल लोड करते समय दो कारतूस मौके पर गिरा दिए और वारदात को अंजाम देने के बाद यमुनानगर हाईवे की ओर फरार हो गए।
घटना के समय डिटेक्टिव स्टाफ का एक जवान मौके पर मौजूद था, जिसने तुरंत बदमाशों का पीछा किया और पुलिस को सूचना दी।
इसके बाद डिटेक्टिव टीम, क्राइम ब्रांच-26 और एंटी नारकोटिक्स सेल हरकत में आ गए और पंचकूला के मट्टावाला फ्लाईओवर के पास नाकाबंदी कर दी गई।
नाकाबंदी के दौरान बदमाशों ने पुलिस टीम पर भी फायरिंग की और बेला बिस्टा चौक व नाडा साहिब इलाके में पुलिस की गाड़ी को निशाना बनाया, हालांकि पुलिसकर्मी सुरक्षित बच गया।
इसके बाद पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई।
पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों शूटरों के घुटनों में गोलियां लगीं, जिसके बाद उन्हें काबू कर लिया गया।
घायल बदमाशों को पहले पंचकूला के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत के चलते उन्हें चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया गया।
पकड़े गए आरोपियों की पहचान पंजाब के लुधियाना निवासी जसविंदर और होशियारपुर निवासी हरप्रीत के रूप में हुई है।
दोनों पर गोल्डी बराड़ और रोहित गोदारा गैंग से जुड़े होने का आरोप है।
जसविंदर पर पहले से ही हत्या के प्रयास के दो मामले दर्ज बताए जा रहे हैं।
पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों ने इस पूरी वारदात में लगभग 18 राउंड फायरिंग की और उनके पास से दो सेमी-ऑटोमैटिक पिस्टल बरामद की गई हैं।
काबिलेजिक्र है कि पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों आरोपियों को कुछ ही घंटों में मुठभेड़ के बाद पकड़ लिया।
इस घटना में एक स्थानीय व्यक्ति भी घायल हुआ है।
फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इस हमले के पीछे पूरी साजिश क्या थी।
