दो दिवसीय 25 वां जड़ी-बूटी चिकित्सा शिविर प्रारम्भ
वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति उमंग के नवें स्थापना दिवस के अवसर पर योग सेवा समिति परिसर में आयोजित 25 वां जड़ी-बूटी चिकित्सा शिविर अयोजित किया गया। जिसमें लुधियाना के वैद्य बी.आर.तनेजा ने शिविर में आये विभिन्न रोगियों का जड़ी-बूटी से ईलाज किया।
वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति उमंग के नवें स्थापना दिवस के अवसर पर योग सेवा समिति परिसर में आयोजित 25 वां जड़ी-बूटी चिकित्सा शिविर अयोजित किया गया। जिसमें लुधियाना के वैद्य बी.आर.तनेजा ने शिविर में आये विभिन्न रोगियों का जड़ी-बूटी से ईलाज किया।
इस अवसर पर उन्होेंने रोगियों से कहा कि स्वस्थ रहने के लिए प्राकृतिक खाद्य वस्तुओं का ही सेवन करना चाहिये न कि फास्ट फूड का। उन्होेंने कहा कि सभी को प्राकृतिक गहरे रंग की सब्जियों का प्रतिदिन प्रयोग करना चाहिये क्योंकि वे स्वास्थ्य के लिए लाभप्रद रहती है।
उन्होेंने कहा कि सूर्यादय से पूर्व उठना और रात्रि को 10 बजे से पूर्व सोने की प्रवृत्ति को अपनाने से मनुष्य आजीवन स्वस्थ रहता है। तनेजा ने कहा कि तनाव एवं गुस्से के दौरान भोजन नहीं करना चाहिये क्योंकि वह भोजन भी उसी स्वभाव को हो जाता हे जो शरीर के लिए अनुकूल नहीं रहता है। उन्होेंने कहा कि जितनी भूख हो उतना ही भोजन करना चाहिये। पानी भरपेट पीयें लेकिन भोजन के दौरान नहीं और हो सके जहाँ तक गुनगुने पानी का प्रयोग करना चाहिये ताकि शरीर में बीमारियां नहीं पनप सकें।
प्रारम्भ में उमंग के संस्थापक स्व. डाॅ.सुन्दरलाल दक के चित्र पर माल्र्यापण किया गया। श्रीमती प्रेम दक ने बताया कि शिविर के प्रथम दिन 235 मरीजों नेे चिकित्सा का लाभ उठाया। शिविर बुधवार को भी जारी रहेगा। शिविर में गठिया, घुटना, सिरदर्द, मौसमी बीमारियों, कोलेस्ट्रोल आदि रोगों के रोगियों ने अपना उपचार कराया। शिविर में ज्ञानेन्द्र मेहता, शान्तिलाल मेहता, आर.के.जोशी, अजय दक,रोशनलाल कोठारी, प्रकाश वर्डिया सहित अनेक सदस्यों ने सहयोग किया।