विश्व विरासत दिवस पर सिटी पैलेस में दो दिवसीय वार्षिक गाइड ओरिएंटेशन प्रोग्राम
उदयपुर 18 अप्रेल 2019 विश्व विरासत दिवस के अवसर पर महाराणा मेवाड़ चेरिटेबल फाउण्डेशन द्वारा प्रतिवर्ष की भाँति दो दिवसीय वार्षिक गाइड ओरिएंटेशन लेक्चर प्रोग्राम का शुभारम्भ किया गया। जिसमें प्रथम दिवस का प्रथम बैच 10 से 1 बजे तक तथा दूसरा बैच 3 से 5 बजे तक आयोजित किया गया।

इस वर्ष गाइड ओरिएंटेशन प्रोग्राम के लिए इतिहास संस्था की संस्थापक निदेशक सुश्री स्मिता वत्स को आयोजित किया गया। यह संस्था देश में विरासत अध्ययन, विरासत प्रबन्धन और विरासत शिक्षा का अग्रणी संगठन है। पर्यटन के क्षेत्र में इतिहास की मुख्य भूमिका का महत्वपूर्ण योगदान के बारे में जानकारी देते हुए सुश्री वत्स ने बताया कि एक गाइड उच्च श्रेणी का अध्यापक होता है जो अपने यहां आने वाले पर्यटकों को अपनी धरोहर का इतिहास के बारे में बारिकी से समझाता है तथा उसका महत्व बताता है।
Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur
प्रथम दिन के प्रोग्राम के लिए 50-50 गाइड्स के 2 समूह बनाकर उन्हें लेक्चर दिया गया। इस अवसर पर महाराणा मेवाड़ चेरिटेबल फाउण्डेशन के मुख्य प्रशासन भूपेन्द्र सिंह आउवा व आउटरिच प्रोग्राम की एक्जीक्यूटिव पूर्वा भाटिया उपस्थित रहे।