लेक फेस्टीवल के तहत दो दिवसीय जिला स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता 18-19 को

उदयपुर में शनिवार से आयोजित हो रहे दो दिवसीय लेक फेस्टिवल में जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी जिसमें विविध 6 आयु वर्ग की भागीदारी रहेगी। प्रतिस्पर्द्धाएं दोनो दिन पूर्वाह्न 11.30 से दोपहर 2 बजे तक होंगी।

 | 

जिला खेल अधिकारी ललित सिंह झाला ने बताया कि कुल सात प्रतिस्पर्द्धाएं होंगी जिसमें 50 मीटर, 100 मीटर फ्री स्टाइल, 50 मीटर ब्रेक स्ट्रोक, 50 मीटर बटर फ्लाई, 50 मीटर बेस्ट स्ट्रोक, 100 मीटर फ्री स्टाइल सीनियर सिटीजन व एक किमी ओपन स्वीमिंग सीनियर वर्ग की तैराकी होगी।

इनमें अंडर 11 वर्ष, 14 वर्ष, 17 वर्ष व 19 वर्ष तथा सीनियर वर्ग व सीनियर सिटीजन आयुवर्ग के प्रतिस्पर्द्धी शामिल हो सकेंगे।

पारितोषिक भी

श्री झाला ने बताया कि तैराकी प्रतियोगिताओं के लिए विजेताओं को पुरस्कार भी देय होंगे। इनमें प्रथम पुरस्कार के लिए एक हजार, द्वितीय के लिए 750 तथा तृतीय के लिए 500 रुपये की पुरस्कार राशि देय होगी। प्रवेश ऑपन होंगे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News