दो दिवसीय ध्वजारोहण एवं वर्षगांठ समारोह सम्पन्न

धूमधाम से चढ़ायी गई ध्वजा
 | 
श्री जैन श्वेताम्बर मूर्ति पूजक जिनालय समिति की ओर से हिरणमगरी से. 4 स्थित श्री शांतिनाथ जैन श्वेताम्बर जिनालय का दो दिवसीय ध्वजारोहण एवं वर्षगांठ समारोह ध्वजा चढ़ाने के साथ ही सम्पन्न हुआ।

उदयपुर 4 फ़रवरी 2020 । श्री जैन श्वेताम्बर मूर्ति पूजक जिनालय समिति की ओर से हिरणमगरी से. 4 स्थित श्री शांतिनाथ जैन श्वेताम्बर जिनालय का दो दिवसीय ध्वजारोहण एवं वर्षगांठ समारोह ध्वजा चढ़ाने के साथ ही सम्पन्न हुआ। इसके लाभार्थी सुशील-सरला बांठिया, विशला, आशीष बांठिया थे। 

समिति अध्यक्ष सुशील बांठिया ने बताया कि समारोह विजय पद्मभूषण रत्न सूरीश्वर महारजा की निश्रा में आयोतिज किया गया। आज प्रातः मुनिश्री द्वारा सत्तर भेदी पूजा पढ़ायी गई। 

तत्पश्चात ध्वजारोहण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। प्रारम्भ में ध्वजा को जैन धर्मावलम्बी मंदिर परिसर से छत पर ले गये जहाँ  ध्वजा चढ़ायी गई। इस अवसर पर आगामी 1 वर्ष की ध्वजारोहण की बोली बोली गई। अंत में लाभार्थी परिवार की ओर से स्वामी वात्सल्य हुआ।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News