सुथारवाड़ा व्यवसाय संघ के दो दिवसीय खेल हुए संपन्न
उदयपुर के सुथारवाडा में आयोजित दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता का आज समापन हुआ। मोहल्ले में सुबह से ही समुदाय के महिला पुरूषो एव बच्चो ने खेल प्रतियोगिता में भाग लिया। व्यवसाय संघ के लक्ष्मीलाल माली ने बताया कि हर वर्ष मकर संक्रात पर होने वाले इस प्रतियोगिता में सभी सुथारवाडा के निवासी और यहाँ के व्यापारी भाग लेते है जिससे सभी में त्याग प्रेम की भावना के साथ एकजुटता बनी रहे।

खेल प्रतियोगिता में रस्सा कस्सी के साथ चेयर रेस एव क्रिकेट का आयोजन हुआ जिसमें 20 टीमों ने भाग लिया था । विजेता प्रतिभागीयों को राजकमल टेन्ट की ओर से इनाम दिए गए।