बच्चों की धमाल के साथ दो दिवसीय हिप्पो ड्रोम किड्स एण्ड फैमिली कार्निवल सम्पन्न
हिप्पो ड्रोम की ओर से हिरणमगरी सेक्टर 3 स्थित फर्न रेजीडेन्सी दो दिवसीय हिप्पो ड्रोम किड्स एण्ड फैमिली कार्निवल आज बच्चों की धमाल के साथ सम्पन्न हुआ। हिप्पो ड्रोम की दीपशिखा ने बताया कि इस दो दिवसीय कार्निवल का बच्चों के साथ-साथ उनके अभिभावकों ने भी आनन्द के साथ भाग लिया। बच्चों ने वहां उनके लिये लगाये गये मनोरंजन के साधनों का पूर्ण उपयोग किया।
हिप्पो ड्रोम की ओर से हिरणमगरी सेक्टर 3 स्थित फर्न रेजीडेन्सी दो दिवसीय हिप्पो ड्रोम किड्स एण्ड फैमिली कार्निवल आज बच्चों की धमाल के साथ सम्पन्न हुआ। हिप्पो ड्रोम की दीपशिखा ने बताया कि इस दो दिवसीय कार्निवल का बच्चों के साथ-साथ उनके अभिभावकों ने भी आनन्द के साथ भाग लिया। बच्चों ने वहां उनके लिये लगाये गये मनोरंजन के साधनों का पूर्ण उपयोग किया। शीबा ने बताया कि इस कार्निवल में बच्चों ने डांस, योगा, न्यूट्रिशियन, बेकिंग, स्टोरी टेलिंग, आर्ट एड क्राफ्ट, ड्रम्स एण्ड गिटार, ड्रामा सहित विभिन्न प्रकार की निःशुल्क कार्यशाला में भाग मनपसन्द की कला सीखी।
पूजा पोखरना ने बताया कि कार्निवल में प्रतिभागियों ने लाइव बैण्ड के साथ स्टेज प्रोग्राम का भी आनन्द लिया। इस अवसर पर मिरर मेन, मेस्कट्स, जोकर, जगलर्स, लॉन्ग मेन, मेजिशियन बच्चों का मनोरंजन किया। इसके अलावा बच्चों ने आउटडोर गेम्स का भी मजा लिया।
