गणगौर घाट पर दो दिवसीय मल्हार 29 से

पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र की ओर से संगीत नाटक अकादेमी नई दिल्ली के सहयोग से उदयपुर के ऐतिहासिक गणगौर घाट पर दो दिवसीय संगीत एवं नृत्य समारोह ‘‘मल्हार’’ शुक्रवार से आयोजित होगा।

 | 

केन्द्र निदेशक शैलेन्द्र दशोरा ने इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए बताया कि समारोह के पहले दिन उदयपुर मूल की हाल मुंबई निवासी डॉ. चेतना बनावत के कंठ संगीत से होगी। इसके पश्चात कथक केन्द्र नई दिल्ली के कलाकारों द्वारा पद्मश्री प्रेरणा श्रीमाली के निर्देशन में कत्थक की प्रस्तुति दी जायेगी।

पहले दिन कार्यक्रम का समापन भरतपुर के मयूर नृत्य से होगा। कार्यक्रम में पंचायती राज मंत्री गुलाब चंद कटारिया मुख्य अतिथि होंगे, अध्यक्षता नगर निगम की महापौर रजनी डांगी एवं भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय में संयुक्त सचिव अरविन्द मनजीत सिंह विशिष्ट अतिथि होंगी।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News