शिल्पग्राम में दो दिवसीय ‘‘मल्हार’’ 18 व 19 अगस्त को

पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र की ओर से शिल्पग्राम में आगामी 18 व 19 अगस्त को दो दिवसीय शास्त्रीय संगीत व नृत्य समारोह ‘‘मल्हार’’ का आयोजन किया जायेगा। समारोह में शास्त्रीय गायन के साथ तीन शास्त्रीय नृत्य शैलियाँ प्रमुख आकर्षण का केन्द्र होंगी।

 | 

केन्द्र निदेशक श्री फुरकान खान ने इस आशय की जानकारी देते हुए बताया कि हमारे देश में प्रत्येक ऋतु का मनाने का अपना विशिष्ट अंदाज है। श्रावण मास में एक ओर जहां तीज-त्यौहारों की बहार रहती है वहीं कला जगत ने ऋतुओं के श्रृंगार के लिये विभिन्न विधाओं को अपनी रचनाओं से अभिमंडित किया है। श्रावण मास का उद्धरण हमारी कलाओं और साहित्य में उत्कृष्ट ढंग से अभिव्यक्त है। कलाओं में मल्हार का अपना विशिष्ट स्थान है। केन्द्र द्वारा इसी मल्हार को विषयवस्तु बना कर ‘‘मल्हार’’ के आयोजन की कल्पना की गई है।

आगामी 18 व 19 अगस्त को शिल्पग्राम के दर्पण सभागार में ‘‘मल्हार’’ का आयोजन किया जायेगा। आयोजन के पहले दिन पुणे की सावनी शेंडे साठ्ये का शास्त्रीय गायन होगा। इसके बाद केरल के पी.अनिल कुमार व उनके साथियों का कथकली नृत्य मुख्य आकर्षण होगा।

समारोह के दूसरे दिन शगुन बुटानी द्वारा आॅडिसी नृत्य प्रस्तुत किया जायेगा तथा इसके बाद दिल्ली की डाॅ. कविता ठाकुर द्वारा कत्थक की प्रस्तुति दी जायेगी। उन्होंने बताया कि दो दिवसीय समारोह में कला प्रेमियों के लिये प्रवेश निःशुल्क होगा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News