दो दिवसीय चिकित्सा संगोष्ठी 30 से, देश के ख्यातनाम चिकित्सक करेंगे शिरकत
रवीन्द्रनाथ टैगोर मेडिकल कॉलेज, उदयपुर के मेडिसिन विभाग एवं एपिकॉन-86 ट्रस्ट के साझे में अनवरत चिकित्सा संगोष्ठी का आयोजन 30 व 31 मार्च को होगा।
रवीन्द्रनाथ टैगोर मेडिकल कॉलेज, उदयपुर के मेडिसिन विभाग एवं एपिकॉन-86 ट्रस्ट के साझे में अनवरत चिकित्सा संगोष्ठी का आयोजन 30 व 31 मार्च को होगा।
संगोष्ठी के संगठन सचिव एवं मेडिसन विभाग के प्रोफेसर डॉ. आर.एल.मीना ने बताया कि संगोष्ठी में देश के जाने माने विख्यात कई विशेषज्ञ चिकित्सक भाग लेंगे।
एपिकॉन-86 के ट्रस्टी डॉ. एच.एन.एस. भटनागर के दिशा-निर्देशन में यह चिकित्सा संगोष्ठी का अयोजन होगा जिसमें 30 मार्च को पीजीआई, चण्डीगढ के डॉ.संजय भदादा, राजकोट के डॉ.संजय पण्ड्या तथा 31 मार्च को एम्स नई दिल्ली के डॉ. विनय गोयल, प्रोग्राम निदेशक, नाको दिल्ली के डॉ. बी.बी. रेवारी, अहमदाबाद के डॉ. अरविन्द शर्मा, जयपुर के डॉ. कपिल कुमावत सहित अन्य विशेषज्ञ भी मेडिसन विभाग के साथ-साथ चिकित्सा व्याख्यान देंगे।
डॉ. आर.एल. मीना ने बताया कि डॉ. बी.बी. रेवारी प्रोफेसर एवं प्रोग्राम निदेशक नाको दिल्ली, एड्स के आधुनिक इलाज से सम्बन्धित जानकारी के साथ-साथ, आर.एन.टी. मेडिकल कॉलेज, उदयपुर के ए.आर. टी. सेन्टर का निरीक्षण भी करेंगे। संगोष्ठी में प्रदेश के पॉच सौ से अधिक चिकित्सक भाग लेंगे।