जरूरतमंद व अनाथ बच्चों के लिए दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन
जरूरतमंद व अनाथ बच्चों के लिए परिवार आधारित देखभाल को बढ़ावा देने के लिए बाल अधिकारिता विभाग, राजस्थान सरकार व यूनिसेफ के सहयोग से फोस्टर केयर इंडिया 18 व 19 जुलाई को दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन उदयपुर में कर रहा है।
जरूरतमंद व अनाथ बच्चों के लिए परिवार आधारित देखभाल को बढ़ावा देने के लिए बाल अधिकारिता विभाग, राजस्थान सरकार व यूनिसेफ के सहयोग से फोस्टर केयर इंडिया 18 व 19 जुलाई को दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन उदयपुर में कर रहा है।
इस कार्यक्रम के अन्तर्गत राजस्थान राज्य के जरूरतमंद बच्चों के लिए परिवार आधारित देखभाल को बढ़ावा देने के लिए देश व राज्य के बाल संरक्षक विशेषज्ञ अपने अनुभव, विचार व सुझाव प्रस्तुत करेंगे। कार्यक्रम में लगभग 100 प्रतिभागी शामिल होंगे। फोस्टर केयर इंडिया के निदेशक इअन आनंद के अनुसार राज्य में निवासी सभी बच्चों के सर्वांगीण विकास एवं उनके वर्तमान व भविष्य के जीवन को बेहतर बनाने के लिए परिवार आधारित देखभाल की अत्यन्त महत्वपूर्ण भूमिका है।
इसे सुनिश्चित करने के लिए सरकारी विभाग, व स्वयंसेवी संगठनों, मीडिया व समाज के विभिन्न तबकों को साथ मिलकर काम करना होगा। इसके साथ ही हमें परिवार आधारित देखभाल के विभिन्न विकल्पों जैसे गोद प्रथा, पालन-पोषण देखभाल, रिश्तेदारी देखभाल व प्रायोजित कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों को दिए जा रहे संरक्षण को सुनिश्चित करने में आ रही बाधाओं एवं समस्याओं को दूर करना होगा।
कार्यक्रम के अगले दिन राजस्थान सरकार के सामाजिक अधिकारिता एवं न्याय विभाग के मंत्री डा. अरूण चतुर्वेदी व प्रधान शासन सचिव मंजीत सिहं पालन पोषण देखभाल पर लिखी पुस्तिकाओं “संस्थागत से गैर संस्थागत देखभाल की और”, “पोषक माता- पिता”, “पोष्य बालक/ बालिका” “पालन- पोषण देखभाल पर भारत की नीति” का विमोचन करेंगे।