दो दिवसीय फोटो प्रदर्शनी का उद्घाटन
23वें सडक सुरक्षा सप्ताह के दौरान यातायात नियमों की जानकारी प्रदान करने एवं आम जन में सडक सुरक्षा के लिये जागरूकता के लिये दो दिवसीय फोटो प्रदर्शनी का उद्घाटन अपर परिवहन आयुक्त जितेन्द्र सिंह द्वारा आज सूचना केन्द्र में किया गया।
23वें सडक सुरक्षा सप्ताह के दौरान यातायात नियमों की जानकारी प्रदान करने एवं आम जन में सडक सुरक्षा के लिये जागरूकता के लिये दो दिवसीय फोटो प्रदर्शनी का उद्घाटन अपर परिवहन आयुक्त जितेन्द्र सिंह द्वारा आज सूचना केन्द्र में किया गया।
यह जानकारी देते हुए उप परिवहन आयुक्त मन्ना लाल रावत ने बताया कि, व्याख्याता, मीरां कन्या महाविद्यालय डॉ. महेश शर्मा, द्वारा तैयार किये गये तथा भारत सरकार द्वारा प्राप्त चित्रों की इस दो दिवसीय फोटो प्रदर्शनी में सुरक्षित यातायात संचालन एवं सडक सुरक्षा हेतु जन जागरूकता के लिये फोटो के माध्यम से अत्यन्त शिक्षा एवं सूचनाप्रद जानकारी प्रदर्शित की गई है।
प्रदर्शनी का उद्घाटन करते हुए अपर परिवहन आयुक्त जितेन्द्र सिंह ने आम लोगों से अपील की कि प्रदर्शनी के लिए समय निकाल कर आवश्यक रूप से अवलोकन किया जाना चाहिये ताकि वाहन चलाने वाले एवं सडक पर चलने वाले अन्य व्यक्तियों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
फोटो प्रदर्शनी में वाहन चलाते समय मोबाईल पर बात नहीं करने, शराब पीकर वाहन नहीं चलाने, सीट बेल्ट लगाकर एवं हेलमेट पहन कर वाहन संचालित करने के अलावा यातायात के नियमों एवं सुरक्षित वाहन संचालन आदि के लिये आवश्यक दिशा-निर्देश फोटो के माध्यम से रोचक तरीके से प्रस्तुत किये गये हैं।
इस अवसर पर परिवहन, यातायात पुलिस विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों के अलावा स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि एवं शहर के कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
इसके अलावा सडक सुरक्षा सप्ताह के दौरान आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों एवं गतिविधियों की कडी में परिवहन विभाग द्वारा 287 ट्रेक्टर-ट्रोलियों पर रिफलेक्टर्स लगाये गये एवं यातायात नियमों की जानकारी देने वाली सामग्रियों में 4500 पेम्फलेट्स आम जन में वितरित किये गये। इस दौरान विभिन्न प्रकार वाहनों के प्रदूषण स्तर की जांच की भी गई एवं 45 वाहनों के प्रदूषण स्तर माणक अनुरूप नहीं होने एवं क्षमता से अधिक सवारियां पाई जाने पर 32 वाहनों के चालान बनाये गये हैं।
